
ऐ हवा महक ले आ...
ऐ हवा जा उनके जिस्म की महक ले आ,
उसे छूकर दिल के पंछी की चहक ले आ!
कानों में जो शहद सी घोलती थी कभी,
उनके हाथों की चूडियों की खनक ले आ!
मेरी नजरें हो रही धुंधली साफ़ तस्वीर बना,
मेरी नजरों से उनके चेहरे की चमक ले आ!
दिल का शोला जख्मो की आग ठंडी है,
उनके गर्म आहों की तू दहक ले आ!
धीर की तडप को कर दे और ज्यादा"जानमेरी"
उसकी बेकरारी तड़प की वो कसक ले आ!
dheerendra,"dheer"
ऐ हवा जा उनके जिस्म की महक ले आ,
उसे छूकर दिल के पंछी की चहक ले आ!
कानों में जो शहद सी घोलती थी कभी,
उनके हाथों की चूडियों की खनक ले आ!
मेरी नजरें हो रही धुंधली साफ़ तस्वीर बना,
मेरी नजरों से उनके चेहरे की चमक ले आ!
दिल का शोला जख्मो की आग ठंडी है,
उनके गर्म आहों की तू दहक ले आ!
धीर की तडप को कर दे और ज्यादा"जानमेरी"
उसकी बेकरारी तड़प की वो कसक ले आ!
dheerendra,"dheer"





