शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014

बदले जो न ढंग.( दोहे )

बदले जो न ढंग.
 
हाथ गुलाल लिए खड़े,मोहन  बहुत  उदास ,
राधा  पहुँची  डेट पर, और  किसी  के साथ !

राधा के  मन और है, मोहन  के  मन  और ,
इसके मन  भी चोर है, उसके मन  भी चोर !

होली दिवाली  भाय न, भाये अब  न बसंत ,
मोहन  के  मन अब  बसे, बैलेटाइन  सन्त !

पहले  चाट  पसंद  थी ,अब  पसंद  है  चैट ,
मनमोहन   की  बाँसुरी , बना  है  इंटरनेट !

राधा, मीरा, रुकमणी, सब  जाने  यह बात ,
इस मोहन  का वायदा, नहीं किसी के साथ !

देश ,वेश , भाषा  गई , बचा  है  केवल  रंग ,
यूँ  ही  गुम  हो  जावगे. बदले  जो  ना  ढंग !


धीरेन्द्र सिंह भदौरिया,
 

22 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुंदर और मनोरंजक छंद ....और उतने ही सुंदर कटाक्ष ......

    जवाब देंहटाएं
  2. प्रेम के विश्वास को आधुनिकता का श्राप

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर और सटीक दोहे...

    जवाब देंहटाएं
  4. पहले चाट पसंद थी ,अब पसंद है चैट ,
    मनमोहन की बाँसुरी , बना है इंटरनेट !....bahut khoob ..:)

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत खूब ... हास्य, व्यंग का पुट लिए ....
    लाजवाब दोहे हैं सभी ...

    जवाब देंहटाएं
  6. रंग में भंग मिली है ..... बहुत सुन्दर दोहे .

    जवाब देंहटाएं
  7. शानदार प्रस्तुति. से साक्षात्कार हुआ । मेरे नए पोस्ट
    "सपनों की भी उम्र होती है " (Dreams havel life) पर आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है।

    जवाब देंहटाएं
  8. HOLI KA YATHARTH SHABDON ME SACH AUR SANSAR DONO KI JHALAK--VAH BAHUT KHOOB..

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ मेरे लिए अनमोल है...अगर आप टिप्पणी देगे,तो निश्चित रूप से आपके पोस्ट पर आकर जबाब दूगाँ,,,,आभार,