रविवार, 27 अक्तूबर 2013

तुलसी बिन सून लगे अंगना

तुलसी  बिन  सून  लगे  अंगना
( सवैया छंद )

किस लायक जीवन प्यार बिना,किस लायक प्रीत बिना सजना ,
ममता किस लायक  पूत बिना, तुलसी  बिन  सून  लगे अंगना !
किस लायक जीवन धेय बिना, किस लायक साजन के  सजना ,
सरिता किस  लायक नीर  बिना, बिन भाव लिये कविता पढना !

 
अलगाव  रहा अपनेपन  से, निज  जीवन  में  बिखराव रहा !
  पग है अति बोझिल मंजिल के, मन मे इतना उलझाव रहा !   
शुचि धीरज भाव भरा फिर भी, भ्रम-भाव भरा भटकाव रहा !
दुख से  न दुराव  रहा अब तो,सुख से  न विशेष  लगाव रहा !


42 टिप्‍पणियां:

  1. फकीराना अंदाज़ लिए हैं ये लाजवाब छंद ...
    आनंद आ गया ...

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बढ़िया छंद....
    बधाई!!

    सादर
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. धीरेन्द्र भाई ... हर विधा पर आपकी कलम चल रही hai साधुवाद

    जवाब देंहटाएं
  4. सुन्दर प्रस्तुति।
    साझा करने के लिए धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  5. दुख से न दुराव रहा अब तो,सुख से न विशेष लगाव रहा !.......................यह सब परिस्थितियों की विडम्‍बना से उपजा दर्शन है, जो कई-कई मायनों में विचारणीय है।

    जवाब देंहटाएं
  6. बढ़िया प्रस्तुति-
    आभार आदरणीय-

    जवाब देंहटाएं
  7. सुन्दर भावपूर्ण प्रस्तुति...बहुत बहुत बधाई...

    जवाब देंहटाएं
  8. वाह ...दोनों प्रस्तुति मनमोहक
    छंदमय रचना की मिठास के क्या कहने

    जवाब देंहटाएं
  9. सुन्दर भावप्रणय प्रद्तुती

    जवाब देंहटाएं
  10. सुन्दर प्रस्तुति
    सार्थक अभिव्यक्ति
    सादर

    जवाब देंहटाएं

  11. अलगाव रहा अपनेपन से, निज जीवन में बिखराव रहा !
    पग है अति बोझिल मंजिल के, मन मे इतना उलझाव रहा !
    शुचि धीरज भाव भरा फिर भी, भ्रम-भाव भरा भटकाव रहा !
    दुख से न दुराव रहा अब तो,सुख से न विशेष लगाव रहा !
    बहुत खूब भदौरिया साहब।

    जवाब देंहटाएं
  12. दोनों सुन्दर लाजवाब छंद ...

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत सुंदर उत्कृष्ट प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  14. दुख से न दुराव रहा अब तो,सुख से न विशेष लगाव रहा !

    ...वाह! बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति...

    जवाब देंहटाएं
  15. बहुत ही सुंदर, जीवन का दर्शन लियं छंन्द। न मुक्तिर्नबंध वाला भाव।

    जवाब देंहटाएं
  16. किस लायक जीवन प्यार बिना,किस लायक प्रीत बिना सजना ,
    ममता किस लायक पूत बिना, तुलसी बिन सून लगे अंगना !
    बहुत सुन्दर ...

    जवाब देंहटाएं
  17. छंद कम ही पढने को मिलते हैं आजकल.
    अर्थपूर्ण छंद लिखे हैं आप ने...
    सच बिना भाव कविता पढना नीर बिन नदिया के जैसा ही है.

    जवाब देंहटाएं
  18. तुलसी बिन सून लगे अंगना ......................nice

    जवाब देंहटाएं
  19. बहुत ही खूबसूरत छंद हैं दोनों ! दीपावली के पर्व की आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनायें !

    जवाब देंहटाएं
  20. दीपावली के पावन पर्व की बधाई ओर शुभकामनायें ...

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ मेरे लिए अनमोल है...अगर आप टिप्पणी देगे,तो निश्चित रूप से आपके पोस्ट पर आकर जबाब दूगाँ,,,,आभार,