गुरुवार, 6 मार्च 2014

पुरानी होली.

 पुरानी होली

 कम  पैसा   पर  रुतवा  था 
 कम ज्यादा कुछ रकबा था 

मेहनत  की  हम  खाते  थे
इज्जत   से   सो   जाते  थे
 
पूनम    की   वो   रातें   थी
सच्ची  झूंठी  कुछ बातें थी
 
जब होली की रुत आती थी
तब भंग  पिलाई  जाती थी
 
हम  रंग   खेलने   जाते  थे
रंग  में   लथपथ   आते  थे

होरियारो  की  टोली  आती
   भगदड़  सी तब मच  जाती   
     
होली  में  फागें  जमती  थी
होंठों पर  चिलमें रमती थी
 
नुक्कड़  और  चौपालों  पर
कक्का  जी   के  गालों  पर
 
कैसा मंजर  वो  लगता था
रंग   बराबर    जमता   था
 
अब  सब  कुछ  बीराना  है
होली अब बस अफ़साना है

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया

41 टिप्‍पणियां:

  1. होली अब बस अफ़साना है....................true

    जवाब देंहटाएं
  2. सच...अब पहले से रंग कहाँ..
    सटीक अभिव्यक्ति.
    सादर..
    अनु

    जवाब देंहटाएं
  3. सच कहा अब तो सब कुछ वीराना ही है

    जवाब देंहटाएं
  4. हम रंग खेलने जाते थे.अब घर से नहीं निकलते हैं.सच कहा आपने अब होली तो हो ली ,वाकई अफसाना रह गयी है होली

    जवाब देंहटाएं
  5. हम रंग खेलने जाते थे.अब घर से नहीं निकलते हैं.सच कहा आपने अब होली तो हो ली ,वाकई अफसाना रह गयी है होली

    जवाब देंहटाएं
  6. वाकई खूबसूरत होली होती थी वो !!!

    जवाब देंहटाएं
  7. वर्तमान युग में तो सभी त्योहारों के रंग फीके पद गए हैं |आए दिन बीता कल ही नजर आता है |
    सत्य बयां करती रचना |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  8. होली तो होली है..अब या तब नहीं शाश्वत है इसकी मस्ती..

    जवाब देंहटाएं
  9. अब सब कुछ बीराना है
    होली अब बस अफ़साना है

    सटीक - प्रशंसनीय

    जवाब देंहटाएं
  10. खूबसूरत रंगों की बहार होती थी होली ....सच अब वो रंग कहाँ ...

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुंदर और सटीक रचना ......समय के साथ सब कुछ बदलने लगता है.......

    जवाब देंहटाएं
  12. होली का आनन्द अद्भुत था तब, अब सच में वीराना है।

    जवाब देंहटाएं
  13. समय के साथ सब कुछ बदलने लगता है...अब वो रंग कहाँ

    जवाब देंहटाएं
  14. अब सब कुछ बीराना है
    होली अब बस अफ़साना है....सच में !

    जवाब देंहटाएं
  15. रचना शामिल करने के लिए आभार ! यशोदा जी....

    जवाब देंहटाएं
  16. उफ्फ! क्या क्या याद दिला दिया!! जाने कहाँ गये वो दिन!!

    जवाब देंहटाएं
  17. व्यतीत को समेटती सुन्दर पोस्ट

    जवाब देंहटाएं
  18. अब सब कुछ बीराना है
    होली अब बस अफ़साना है
    सही कहा है अब सब कुछ पहले जैसा कहाँ ?
    सुन्दर रचना !

    जवाब देंहटाएं
  19. बहुत ही सुन्दर और सटीक रचना की प्रस्तुति, धन्यबाद।

    जवाब देंहटाएं
  20. सचमुच न अब वो पहले से रंग रहे न उमंग .... सटीक अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं
  21. सच कहते हैं होली एक अफसाना ही बन कर रह गयी है !
    अच्छी कविता लिखी है.

    जवाब देंहटाएं
  22. बहुत खूब .. इस अफ़साने को दोहराना होगा .. होली को मनाना होगा ...

    जवाब देंहटाएं
  23. सच कहा है...वह होली तो अब बस यादों में बची है...बहुत सुन्दर रचना....

    जवाब देंहटाएं
  24. वो भी क्या मस्ती भरे दिन थे
    सुंदर रचना
    सादर होली की अग्रिम बधाई

    जवाब देंहटाएं
  25. अब सब कुछ बीराना है
    होली अब बस अफ़साना है...................बहुत खूब .

    जवाब देंहटाएं

  26. अब सब कुछ बीराना है
    होली अब बस अफ़साना है...................बहुत खूब .

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ मेरे लिए अनमोल है...अगर आप टिप्पणी देगे,तो निश्चित रूप से आपके पोस्ट पर आकर जबाब दूगाँ,,,,आभार,