मंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 24 जून 2012

आश्वासन,,,,,


आश्वासन,,

गाँव में मंत्री जी वर्षों बाद पधारे,
यह सुनकर गाँव वालो के हो गए वारे न्यारे,
दौड़ा-दौड़ा मै भी उनके पास आया
एक ही साँस में गाँव की सारी बात कह सुनाया!
सोचा था मंत्री जी करवा देगें सारे काम,
हमारे गाँव को देगें आदर्श ग्राम का नाम
पर क्या वे ढेर सारे कागज अपने साथ ले गए,
और हमे आश्वासनो का झूठा पुलिंदा दे गए
हमारे गाँव की समस्या आज भी वही है,
कहीं पानी नही,तो कहीं कीचड की दही है,
बिजली का तो दूर दूर तक नही है नाम
कोस कर नेता जी को चिमनी जलाते हर शाम,
गाँव वाले उनके आश्वासनों को धीरे-धीरे भूल रहे है
और चंदे के पैसों से पानी की समस्या हल कर रहे है,
पांच साल बाद आयेगे फिर यहीं-
देंगे लम्बा चौड़ा भाषण बात करेगें वही.
अब हमको उनकी बातों में नहीं आना है
दौडकर उनके पास जल्दी नही जाना है
गाँव के विकास को,
अपनी मेहनत के बल पर आगे बढाएगें.
ऐसे मंत्रियों के आश्वासनों को,
स्वप्न समझ कर भूल जायेगें-
अबकी चुनाव में उनको सबक सिखायेगें!

dheerendra,bhadauriya