फागुन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फागुन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 12 मार्च 2014

फिर से होली आई.


holi animated scraps, graphics


फिर से  होली आई

 रस  बरसाते  रंगों के  संग, फिर  से  आई  होली ,
 फागुन का त्यौहार निराला भर लो अपनी झोली !

 मौज मनाए  मिल-जुल  कर  आओ  खेल रचाए ,
 लें  गुलाल  लें रंग  फाग  का  सबसे  प्रेम  बढाए !

 चारों  ओर  लगा  है  मेला  मौसम  बना  रंसीला ,
 स्नेह  रंग की  ऋतू आई कर लो  तनमन  गीला !


 पिचकारी  का  रंग  उड़ाएं  हँसकर  करे  ठिठोली ,
 ऊँची नीच  का  भेद  भुलाऐ  बन जाऐ  हमजोली !


  हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, हम सब  भाई- भाई , 
 आपस  के  मतभेद  भुला दो  फिर से  होली आई !

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया