चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चुनाव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 मार्च 2015

खुशखबरी

खुशखबरी
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद सदस्य  के पद हेतु 
  11 प्रत्यासियों के बीच कड़े मुकाबले में  3997  वैध मतों   
में अपने  मित्रों के सहयोग से 850 मत  पाकर 36 मतों 
से चुनाव जीतने में कामयाब रहा | अपने सभी दोस्तों से 
अनुरोध है कि ईश्वर से विनय करे की मै अपने कर्तव्यों 
का निर्वहन निष्ठापूर्वक ईमानदारी से  कर सकूँ |


शुक्रवार, 29 नवंबर 2013

चुनाव आया

चुनाव आया 

  चुनाव आया  आरोप प्रत्यारोप  का दौर लाया 
  पिछले पाँच  दस वर्षो में जनता ने क्या पाया,

  पक्ष-विपक्ष  एक दुसरे  को इल्जाम  लगाते है 
   अपने  को स्वच्छ  दुसरे  को गलत  ठहराते है,  

इस भ्रम की स्थिति में मतदाता हो गया मौन
 सही ये है  गलत वो  इसका  फैसला करे कौन,

 क्योकि  सारे ही है चोर आपस में मौसेरे भाई
 चुनाव आया तो आपस  में करने  लगे लड़ाई,

चुनाव में कोई एक उम्मीदवार जीत जाएगा
  अंत में  हारने  वाला हमें ही  दोषी ठहराएगा,  

इस स्थिति से निपटने का किया जाय उपाय
 क्यों न  इस बार  नोटा की  बटन दबाई जाय,

सोच समझकर  मतदाता जरूर  करें मतदान
तभी तो होगा भारत के मानवता का कल्यान