होली की हुडदंग काव्यान्जलि के संग
( भाग -२ )
अरुण कुमार निगम
(1)
रूपचंद्र शास्त्री जी
रूप चंद्र का नित बढ़े,खिल-खिल जाय सरोज
नित्य रचें कविता नई,विषय नया नित खोज
विषय नया नित खोज,मगर क्या थी लाचारी
विषय नया नित खोज,मगर क्या थी लाचारी
देखा था इक चित्र , बने थे सुन्दर नारी
होली में यह काम , हो न हो रहा इंद्र का
दिखी उर्वशी धरा , बदल कर रूप चंद्र का ||
(२)
रविकर जी
दाढ़ी को बढ़वाय के , फेंके कविता जाल
दाढ़ी को बढ़वाय के , फेंके कविता जाल
गब्बरसिंह ने ओढ़ ली,ज्यों ठाकुर की शाल
ज्यों ठाकुर की शाल, कँटीली हैं कुण्डलिया
श्लेष यमक अनुप्रास , छंद में लाते बढ़िया
ले शब्दों के रंग , सैकड़ों छबियाँ काढ़ी
ले शब्दों के रंग , सैकड़ों छबियाँ काढ़ी
रंग लगायें कहाँ , काट लीजे अब दाढ़ी ||
(3)
धीरेन्द्र भदौरिया
थोड़ा धीरज राखिये, आतुर व्याकुल धीर
एक माह पहले कहें , खेलें आज अबीर
खेलें आज अबीर , इसक की खेलें होली
भीगे साड़ी आज, कि भीगे लहँगा –चोली
नहीं खैर है आज,किसी ने भी मुँह मोड़ा
आतुर व्याकुल धीर, राखिये धीरज थोड़ा ||
आतुर व्याकुल धीर, राखिये धीरज थोड़ा ||
अरुण कुमार निगम
आदित्य नगर,दुर्ग (छत्तीसगढ़)
शम्भूश्री अपार्टमेंट,विजय नगर,जबलपुर (मध्य प्रदेश)
शम्भूश्री अपार्टमेंट,विजय नगर,जबलपुर (मध्य प्रदेश)
(1)
होली के हुडदंग में , हुरियारों की जंग
मिल जाए जो सामने ,फेको उस पर रंग
फेको उस पर रंग ,भरे गुब्बारे मारो
सब घेरो चहुँ ओर ,पकड़ कर पानी डारो
मस्ती का उन्माद ,मित्र के संग ठिठोली
जोश जश्न उल्लास ,आया त्यौहार है होली!!
होली के हुडदंग में , हुरियारों की जंग
मिल जाए जो सामने ,फेको उस पर रंग
फेको उस पर रंग ,भरे गुब्बारे मारो
सब घेरो चहुँ ओर ,पकड़ कर पानी डारो
मस्ती का उन्माद ,मित्र के संग ठिठोली
जोश जश्न उल्लास ,आया त्यौहार है होली!!
(२)
आया होली का त्यौहार
सब मिलकर करे धमाल
सब मिलकर करे धमाल
मिल जुल कर जश्न मनाये
स्नेह के भजिये ,
तल कर खाए
रंगों से आँगन नहलाये
हुए मुखड़े पीले लाल .
स्नेह के भजिये ,
तल कर खाए
रंगों से आँगन नहलाये
हुए मुखड़े पीले लाल .
आया होली का त्यौहार .
स्नेही सभी संगी साथी
दूर देश की है पाती
सभी को जोड़ते
दिल के तार ,
सभी पर करो रंगों की बौझार
आया होली का त्यौहार .
स्नेही सभी संगी साथी
दूर देश की है पाती
सभी को जोड़ते
दिल के तार ,
सभी पर करो रंगों की बौझार
आया होली का त्यौहार .
बुरा न मानो होली है ,
भंग में पगी ठिठोली है
नहीं तो ,भैया
पड़ जाएगी मार ,
सब मिलकर करे धमाल .
अरे ..... आया होली का त्यौहार
शशि पुरवर =====================================
भंग में पगी ठिठोली है
नहीं तो ,भैया
पड़ जाएगी मार ,
सब मिलकर करे धमाल .
अरे ..... आया होली का त्यौहार
शशि पुरवर =====================================
सरिता भाटिया जी
चारो और रंग बिखेरे इंद्रधनुषी घटा छाई रे
सारे बच्चे शोर मचाएँ,आई रे होली आई रे!!
होली आई रे,संग फूलों की बहार लाई रे
उससे आज मिलने का यह एक बहाना है
रंगोली वाले कोई रंग मोहब्बत का देदे
हमें तो अपने सजना को रंगने जाना है
रंग गाढ़ा देना,तमाम उमर न उतर पाए
ऐसे रंग से आज सजना को सजाना है
रंग देना साँवरिया की सच्ची प्रीत सा
हमें मीरा राधा को लगाने जाना है
गिले शिकवे नफ़रत की होली जलाकर
मन प्यार स्नेह से भर कर लाना है
प्यार के रंगों की 'सरिता' यूँ बहाकर
इसको प्रेमसागर से आज मिलाना है
==================================
मुमताज अहमद जी
(1)
मेरे ख़त को लेकर,सजनी के छत पर,
चले जाओ घर उनके,मेरे कबूतर
कहना न भाये फाग ,ना ही कोई रंग,
कुछ भी ना अच्छा लगे, बिना तुम्हारे संग !
रंग भंग ना भाए कबूतर,होरी नही सुहाय,
जाओ कहो,मेरे सजनी से,होली में आजाय !
चले जाओ घर उनके,मेरे कबूतर
कहना न भाये फाग ,ना ही कोई रंग,
कुछ भी ना अच्छा लगे, बिना तुम्हारे संग !
रंग भंग ना भाए कबूतर,होरी नही सुहाय,
जाओ कहो,मेरे सजनी से,होली में आजाय !
(२)
पिया तुम्हारा खत पढ़ा,मै कुछ ना लिख पाई,
बिरह में तेरे साजना,आँख मेरी भर आई !
जारे कारी बादरिया,लेजा मेरा सन्देश,
ना गुलाल ना होरी भाये पिया बसे परदेश!
रंग न मोका भाये बदरिया होरी नही सुहाय,
जाओ कहो मोरे सजना से,होली में आजाय !
बिरह में तेरे साजना,आँख मेरी भर आई !
जारे कारी बादरिया,लेजा मेरा सन्देश,
ना गुलाल ना होरी भाये पिया बसे परदेश!
रंग न मोका भाये बदरिया होरी नही सुहाय,
जाओ कहो मोरे सजना से,होली में आजाय !
मुमताज अहमद "अल्फाजं" वेंकटनगर ,अनुपपुर म.प्र.
==================================
विभारानी श्रीवास्तव
होली की उमंग
ठंडाई संग भंग
मस्त चढ़े रंग
फाग तरंग
मिष्ट स्वाद के संग
सब बुढवा
करे तंग
समझे
अपने को
देवरवा मलंग.
होली की उमंग
ठंडाई संग भंग
मस्त चढ़े रंग
फाग तरंग
मिष्ट स्वाद के संग
सब बुढवा
करे तंग
समझे
अपने को
देवरवा मलंग.
हाइकू
(1)
आ होलाष्टक
हरकारा लगता
लाता है ख़ुशी
(1)
आ होलाष्टक
हरकारा लगता
लाता है ख़ुशी
(2)
रंग होली का
भीगा धरा बनाया
इन्द्रधनुष
रंग होली का
भीगा धरा बनाया
इन्द्रधनुष
(3)
भंग औ रंग
नाचे धरा -गगन
गोरी को लागे
भंग औ रंग
नाचे धरा -गगन
गोरी को लागे
(4)
कामदेव ने
मधुमास ले आये
तीर चलाये
कामदेव ने
मधुमास ले आये
तीर चलाये
(5)
श्री रूपा राधा
शरारत कान्हा का
रंग दे चुन्नी
श्री रूपा राधा
शरारत कान्हा का
रंग दे चुन्नी
(6)
देवर-भाभी
मिलकर रंगों की
होड़ लगाईं
देवर-भाभी
मिलकर रंगों की
होड़ लगाईं
(7)
बैर ना पालो
रंग में क्लेश घोलो
तनाव टालो !!
तनाव टालो !!
विभारानी श्रीवास्तव
==================================
संजय भास्कर जी
धूम मची है चारो ओर
इस जग में क्योंकि आज होरी है
होरी है जी होरी है
रंग बिरंगी होरी है
रंग बिरंगे सजे है सभी
प्यार के रंगों में सभी
खूब उडाओ गुलाल
मिलकर सब
ढोल मंजीरा बजा कर
गाओ फाग
चारों और फैला दो
होरी का राग
सखा - सहेली बनाओ मिलकर होली
खेलो मिलकर सब प्यार की होली
वैर भाव को कोसो दूर रखो आज
गले लग सबके
बढाओ प्यार की मिठास ......!!!!
इस जग में क्योंकि आज होरी है
होरी है जी होरी है
रंग बिरंगी होरी है
रंग बिरंगे सजे है सभी
प्यार के रंगों में सभी
खूब उडाओ गुलाल
मिलकर सब
ढोल मंजीरा बजा कर
गाओ फाग
चारों और फैला दो
होरी का राग
सखा - सहेली बनाओ मिलकर होली
खेलो मिलकर सब प्यार की होली
वैर भाव को कोसो दूर रखो आज
गले लग सबके
बढाओ प्यार की मिठास ......!!!!
==================================
रविकर जी
दोहे
रंग रँगीला दे जमा, रँगरसया रंगरूट |
रंग-महल रँगरेलियाँ, फगुहारा ले लूट ||
फ़गुआना फब फब्तियां, फन फ़नकार फनिंद |
रंग भंग भी ढंग से, नाचे गाये हिन्द ||
हुई लाल -पीली सखी, पी ली मीठी भांग |
अँगिया रँगिया रँग गया, रंगत में अंगांग ||
देख पनीले दृश्य को, छुपे शिशिर हेमंत ।
आँख गुलाबी दिख रही, पी ले तनि श्रीमंत ॥
तड़पत तनु तनि तरबतर, तरुनाई तति तर्क ।
लाल नैन बिन सैन के, अंग नोचते *कर्क॥*केकड़ा
रंग रँगीला दे जमा, रँगरसया रंगरूट |
रंग-महल रँगरेलियाँ, फगुहारा ले लूट ||
फ़गुआना फब फब्तियां, फन फ़नकार फनिंद |
रंग भंग भी ढंग से, नाचे गाये हिन्द ||
हुई लाल -पीली सखी, पी ली मीठी भांग |
अँगिया रँगिया रँग गया, रंगत में अंगांग ||
देख पनीले दृश्य को, छुपे शिशिर हेमंत ।
आँख गुलाबी दिख रही, पी ले तनि श्रीमंत ॥
तड़पत तनु तनि तरबतर, तरुनाई तति तर्क ।
लाल नैन बिन सैन के, अंग नोचते *कर्क॥*केकड़ा
==================================
अरुन शर्मा जी
रंगों में कोई रंग नहीं, जो तुम फागुन में संग नहीं
लाली नहीं लाल गुलालों में, चढ़ती ठंडाई भंग नहीं.
कभी मिर्च नहीं कभी नमक नहीं,
चेहरे पर तुम बिन चमक नहीं,
बड़ी मुश्किल है परेशानी है,
रोटी जो गोल बनानी है,
मुझमें इतना भी ढंग नहीं, चढ़ती ठंडाई भंग नहीं.
रंगों में कोई रंग नहीं, जो तुम फागुन में संग नहीं
चीनी फीकी गुझिया तीखी,
नहीं चाय बनानी तक सीखी,
घर की हरियाली सूख गई,
ऐसे में मेरी भूख गई,
अब जीवन में हुड्दंग नहीं, चढ़ती ठंडाई भंग नहीं.
रंगों में कोई रंग नहीं, जो तुम फागुन में संग नहीं.
लाली नहीं लाल गुलालों में, चढ़ती ठंडाई भंग नहीं.
कभी मिर्च नहीं कभी नमक नहीं,
चेहरे पर तुम बिन चमक नहीं,
बड़ी मुश्किल है परेशानी है,
रोटी जो गोल बनानी है,
मुझमें इतना भी ढंग नहीं, चढ़ती ठंडाई भंग नहीं.
रंगों में कोई रंग नहीं, जो तुम फागुन में संग नहीं
चीनी फीकी गुझिया तीखी,
नहीं चाय बनानी तक सीखी,
घर की हरियाली सूख गई,
ऐसे में मेरी भूख गई,
अब जीवन में हुड्दंग नहीं, चढ़ती ठंडाई भंग नहीं.
रंगों में कोई रंग नहीं, जो तुम फागुन में संग नहीं.
======================================
आप सभी मित्रो ने रचनाए भेज कर मुझे सहयोग देने के लिए बहुत २ आभार,धन्यवाद
प्रस्तुतकर्ता - धीरेन्द्र सिंह भदौरिया,






