जीने के लिए एक जुनू चाहिए
कुछ करने जज्वा जिगर चाहिए
मंजिले बहुत मिलेगी मगर,
पाने के लिए एक डगर चाहिये
मुश्किलें तो जीवन में आती बहुत
प्रतिष्ठा,का चिन्ह न बनाये बहुत
परिस्थियां एक सी रहती नहीं,
मुश्किलों से कतराना नहीं चाहिए
जीवन में बहुत मिलते है लोग
साथी के लिए तरसते है लोग
साथी वही जो साथ दे - सच्चा,
परखने की बस एक नजर चाहिए
साथी के बिना अधूरी है जिंदगी
जैसे ईश्वर के बिना अधूरी है बंदगी
साथ निभाने के लिए उम्र भर,
जिंदगी में एक हमसफ़र चाहिए.....
,dheerendra singh bhadauriya