
पर याद छोड़ जाएगे....
हम न रहेगें पर हमारी याद रह जायेगी,
जो आपको तन्हाई में हंसाएगी रुलाएगी!
वो बीती यादें आपका सहारा बन जायेगीं,
आप भूलना चाहें पर फिर भी याद आयेगीं!
याद आएगा हर लम्हा हमारे न रहने के बाद,
हम याद आएगें वक्त गुजर जाने के बाद!
आपकी यादों में बस जायेगें बनकर राज,
हमारी कमी फिर भी महसूस होगी आज!
भुलाना जो चाहा हमको भुला नही पायेगें,
देखना हम आपको रहरह कर याद आयेगें!
सारा जग होगा पर हम नही मिल पायेगें,
हम तो चले जायेगें पर याद छोड़ जायेगें!
Dheerendra,”dheer”