बातें.ज्ञान.ममता.भाषा. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बातें.ज्ञान.ममता.भाषा. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 13 अप्रैल 2014

आज चली कुछ ऐसी बातें.


Friends18.com Orkut Scraps

आज चली कुछ ऐसी बातें...

 

 आज चली  कुछ  ऎसी बातें, बातों पर हैं  जाएँ बातें

हँसती हुयी  सुनी हैं बातें, बहकी हुयी  सुनी हैं  बातें
बच्चो की क्या प्यारी बातें,इनकी बातें,उनकी बातें
होती हैं  कुछ अपनी बातें, दिल को छू जाती हैं बातें
आसूँ  में  कुछ डूबी बातें, क्यूँ करते हो  ज्यादा बातें
 आज  चली कुछ  ऐसी बातें, बातों पर हो जाएँ बातें 

होती बड़ी मृदुल  कुछ बातें, कर्कश भी होतीं है बातें
  प्रेम  कराती  हैं  ,ये  बातें,  बातें   बंद   कराती  बातें  
सहनी पड़ती हैं कुछ बातें,सही नहीं जातीं कुछ बातें
उचे  स्वर में  होतीं बातें,  चुपके -चुपके  होतीं  बातें


 आज  चली  कुछ ऐसी बातें, बातों  पर हो  जाएँ बातें 

नयनों में  जब होतीं  बातें, क्या समझोगे  ऎसी बातें
हर भाषा  में होतीं  बातें, कुछ सच्ची  कुछ झूठी बातें
हार की बातें जीत की बातें,गीत और संगीत की बातें
 ज्ञान और विज्ञान की बातें,हर मौसम पर करते
बातें  
 
आज चली  कुछ ऐसी  बातें, बातों  पर हो जाएँ  बातें

कभी  वीरता की  हों बातें, क्रोध  भरी भी  होतीं बातें
डींग  हाकती हैं  कुछ बातें, डरी और  सहमी सी बातें
ध्रणा दर्द पर भी हों बातें, जन्म म्रत्यु  पर होती बातें
बंद करो  भी ऐसी  बातें, अब न सुनी  जाती  ये बातें


आज  चली  कुछ ऐसी  बाते,बातों  पर हो  जाएँ बाते 
 
प्रेम और परमार्थ की बातें,धनी और निर्धन की बातें
ताकतवर  निर्बल की बातें, भूखे प्यासों  की भी बातें
सुनने जाते हैं कुछ बातें, सुनकर न सुन ते कुछ बातें
कुछ  होतीं  है ऐसी बातें, कह न कही  सकते  वे बातें


आज चली  कुछ ऐसी  बातें, बातों पर  हो जाएँ  बातें

ममता मयी हैं माँ की बातें, शिक्षा देती गुरु की बातें
अच्छी और  बुरी  कुछ बातें, है गंभीर बहुत  सी बातें
कभी-कभी भरमाती  बातें, है इतिहास  बनाती बातें
युगों-युगों  तक चलती बातें, कुछ हो
तीं हैं ऎसी बातें

आज  चली कुछ ऐसी  बातें, बातों पर  हो  जाएँ बातें 

 
किसके दम पर इतनी बातें, इस पर भी हो जायें बातें
दिल की  धड़कन  से हैं बातें, सासों पर निर्भर हैं बातें
जब तक  करती हैं ये बातें,तब तक है अपनी भी बातें

खतम नही  हुई  हैं बातें, सोच समझ कर करना बातें

  आज चली  कुछ ऐसी  बातें, बातों पर  हो  जाएँ  बातें 
 
vikram
http://vikram7.blogspot.com