नेता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नेता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

पांच सौ के नोट में.....















पांच
सौ के नोट में.....


वाह गांधी
पहन कर खादी
क्या चली तुम्हारे नाम की आंधी
आजादी के सपने दिखा कर
असहयोग आंदोलन कराकर
सत्य और अहिंसा का पाठ पढाया
१५ अगस्त १९४७ को अंग्रेजो से
हिन्दुस्तान आजाद कराया
बापू-?
यहीं पर हो गयी चूक
आपसे हो गयी नादानी
बेकार गयी
लक्ष्मीबाई, भगतसिंह,जैसे
अमर शहीदों की कुर्बानी
देश तो आजाद हो गया ,पर हमने-
और हमारे देश ने क्या पाया-?
पाया सिर्फ-
आतंक, गरीबी, अत्याचार,
महगांई, नेता,भ्रष्टाचार
इनके बारे में,
आपके क्या है विचार
अपने तीन बंदरों की तरह
आँख,कान,मुह,बंद किये
क्यों बैठे हो-?
कुछ करते क्यों नहीं
कुछ बोलते क्यों नहीं
जरूर दाल में काला है,
लगता है परदे में-?
मुन्नाभाई से दोस्ती कर,
अपने आप को भ्रष्टाचार के
दलदल में फँसा डाला है!
इसीलिये आप मौन है
जिंदगी भर संघर्ष किया
एक लाठी और लंगोट में,
और आजकल,,,,
बैठे दिखाई पड रहे हो
पांच सौ के नोट में,,,,,

धीरेन्द्र भदौरिया,

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2012

आज के नेता...


आज के नेता...

आज के नेता
एक अरब लोगों को पागल बना रहे है
अलग अलग पार्टी बनाकर
हमे आपस में लडवाकर
अपना मतलब निकाल रहे है,
कर रहे है बड़े बड़े घोटाले
रिश्तेदार और अपनों को टिकट,
दिलाकर हो जाते है मतवाले
भ्रष्टाचार कर भर रहे है बैंक के खाते सारे
आयी जांच की बात तो
हक दे दिया पत्नी को डर के मारे
एक नौजवान बेचारा पढ़-लिखकर
बड़ी मशक्कत एक छोटी सी नौकरी पाता है
पहुचते ही साठ साल उमर में,
उसे सेवा निवृत्त कर दिया जाता है
एक नेता जी उमर हो गई ९८ की
टाँगे डगमगाने लगी सांसे थमने लगी
हमने पूछा नेताजी से क्या अब भी मंत्री बनोगे
मेरी ओर देखे और् बोले,
अरे भाई हाई कमान की कृपा से
मेरा नम्बर आ गया है,
उनकी बात भी तो रखनी है
अभी ९८ का हुआ हूँ सेंचुरी भी तो पूरी करनी है
नेताओं की साठ के बाद आती है जवानी
मरने के बाद ही सेवा निवृत्त होती है
और खतम होती है कहानी,
----------------------------------
DHEERENDRA,