दहेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दहेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 24 मई 2012

सुनहरा कल,,,,,


सुनहरा कल,

सड़क तट पर
लिखे हुए अनगिनत नारे
हम एक अरसे से
पढ़ रहे है,
उनमे से एक
'हम सुनहरे कल
की ओर बढ़ रहे है'!
हमने नारी की पीड़ा को
बहुत नजदीक से
मौन रह कर देखा है,
तंदूर में रोटी की जगह
मानव ने एक अबला को
किस प्रकार सेंका है!
नारी के यौन शोषण से
पापों का घडा
ये नर पिशाच भर रहें है,
फिर भी हम अविरल
सुनहरे कल की बात कर रहे है!
औषधालय में रोज
नूतन अग्निदग्धा लाई जाती है,
दहेज न मिलने पर,
बेचारी जबरन जलाई जाती है!
जलती हुई अबला की
चीखें हमे सुनाई नही देती,
लुटती हुई नारी की अस्मत
हमे दिखाई नही देती!
सब कुछ देखते हुए भी,
हम पूरी तरह मौन है,
हम अनभिज्ञ है कि
इस सुनहरे कल का
निर्माता कौन है-?,,,,,

dheerendra,"dheer":