एक जबाब माँगा था
मैंने तुमसे कब, प्यार का हिसाब माँगा था ,
सारे सवालों का, सिर्फ एक जबाब माँगा था i
जिन्दगी की एक तमन्ना तो पूरी की होती ,
दीदार माँगा था , कब ये नकाब माँगा था i
अपने हुजूर में, कुछ कहने की इजाजत दे दो ,
मैने कब तुमसे, शायरी का खिताब माँगा था i
अपने घने आँचल के साये में रहने दो मुझको ,
तुम्हारे रेशमी एहसास का माहताब माँगा था i
आँखों से वयां कुछ , होठों पर अनकहा कुछ ,
सिर्फ जिन्दगी की एक खुली किताब माँगा था i
क्या भला एक कतरे से कभी प्यास बुझती है ,
धीर ने तो बस तुमसे पूरा शबाब माँगा था i
