
जिन्दगी....
**********
ऐ जिन्दगी
तेरा एतबार नहीं
जो जीना चाहता है
उसे जीने नहीं देती
जो मरना चाहता है
उसे मरने नहीं देती
तेरी लीला में
कोई संस्कार नहीं
ऐ जिन्दगी
तेरा एतबार नहीं
जी रहे है लोग
तेरा नाम ले कर
मर रहे लोग
तेरा नाम ले कर
किसी को
निर्धन कर रुलाती है
किसी को तू
धनवान बना देती है
तेरा किसी से
कोई व्योहार नहीं
ऐ जिन्दगी
तेरा एतबार नहीं
तेरा नाम ले कर लोग
बस यही कहते है
हे भगवान्
मुझे जिन्दगी देदे
या खुदा
मुझे मौत देदे
तू इतनी खुदगर्ज है की
तेरे पास इस दुनिया में
जिन्दगी और मौत के सिवा
कोई रिश्तेदार नहीं
ऐ जिन्दगी
तेरा एतबार नहीं
जो जैसा करता है
वैसा पता है
जो पैदा होता है
एक दिन मर जाता है
यही है कुदरत की बंदगी
मेरा दूर जिन्दगी से
कोई सरोकार नहीं
किसी के जिन्दगी और मौत की
मैं जिम्मेदार नहीं
ऐ जिन्दगी
तेरा एतबार नहीं
=========
dheerendra
=========