बुधवार, 4 दिसंबर 2013

वोट से पहले .

वोट से पहले 

न  हिन्दू  थे  न  मुस्लिम 
थे, विस्फोट  से पहले!
 क्यूँ  हमने  बेच दी 
इंसानियत, थी वोट से पहले!!

हमारे  मुन्ने  ने  जो  'ब'  से  पढ़, बारूद  बताया!
मै गोया हो गया जख्मी, किसी भी चोट से पहले!!

 हमारे  देश  में  जीवन , धरम  से  साँस  लेता  है! 
मगर हो जाता है जख्मी,धरम की ओट से पहले!!

बहुत  नाराज है होता,ये दिल तो अब दिमागों से!
दिमागी गोट चल जाती ,दिलों की गोट से पहले!!

 कहर  है  इस   कदर , संवेदना   के  शब्द  है गूगें!  
वयां  कर देती है  आँखे, सभी कुछ होठ से  पहले!!
 
रचना कार - श्री तनु थदानी जी,

29 टिप्‍पणियां:

  1. कहर है इस कदर , संवेदना के शब्द है गूगें!
    वयां कर देती है आँखे, सभी कुछ होठ से पहले!!

    .................सुन्दर सन्देश देती रचना ..सार्थक पोस्ट

    जवाब देंहटाएं
  2. आज आपके ब्लॉग पर बहुत दिनों बाद आना हुआ अल्प कालीन व्यस्तता के चलते मैं चाह कर भी आपकी रचनाएँ नहीं पढ़ पाया. व्यस्तता अभी बनी हुई है लेकिन मात्रा कम हो गयी है...:-)

    जवाब देंहटाएं
  3. हमारे देश में जीवन , धरम से साँस लेता है!
    मगर हो जाता है जख्मी,धरम की ओट से पहले!!
    बहुत सुंदर.

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत उत्तम ... सभी शेर अपनी बात प्रखरता से रख रहे हैं ... लाजवाब ...

    जवाब देंहटाएं
  5. हमारे मुन्ने ने जो 'ब' से पढ़, बारूद बताया!
    मै गोया हो गया जख्मी, किसी भी चोट से पहले!!
    सटीक पंक्तियाँ, सुन्दर रचना साझा करने का आभार !

    जवाब देंहटाएं
  6. गहरी सम्वेदनायें वर्त्तमान हालात पर.. बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति!!

    जवाब देंहटाएं
  7. election....in india is full with ... war..n conspiracy ....
    a good composition

    जवाब देंहटाएं
  8. धीरेन्द्र भाई खूबसूरत और आँखें खोल देने वाले भाव युक्त
    भ्रमर ५

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत ख़ूबसूरत और सटीक प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं
  10. बढ़िया रचना पढ़वाने के लिए आभार आपका !

    जवाब देंहटाएं
  11. हमारे मुन्ने ने जो 'ब' से पढ़, बारूद बताया!
    मै गोया हो गया जख्मी, किसी भी चोट से पहले!! yahi panktiyan kafi hai hamari vartman baroodi sanskriti ke dushparinam batane ke liye

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ही गहरी बात और बहुत सुंदर प्रस्तुति .....!!

    जवाब देंहटाएं
  13. आप सभी का दिल से आभारी हूं............

    जवाब देंहटाएं

आपकी टिप्पणियाँ मेरे लिए अनमोल है...अगर आप टिप्पणी देगे,तो निश्चित रूप से आपके पोस्ट पर आकर जबाब दूगाँ,,,,आभार,